मलेशिया ओपन : सेमीफाइनल में पहुंचीं सायना (लीड-1)

कुआलालम्पुर, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत की सायना नेहवाल शुक्रवार को यहां जारी 5 लाख डॉलर इनामी मलेशिया ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गईं।

ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता सायना ने पुत्रा स्टेडियम में विश्व की 15वीं वरीय चीनी खिलाड़ी सुन यू को 21-11, 18-21, 21-17 से हराया। यह मैच एक घंटे 10 मिनट चला।

सेमीफाइनल में तीसरी वरीय सायना का सामना मौजूदा ओलम्पिक चैम्पियन और शीर्ष वरीय चीन की ली जुइरेई से होगा।

जुइरेई ने क्वार्टर फाइनल में पूर्व विश्व चैम्पियन और हमवतन यिहान वांग को 14-21, 21-15, 21-12 से पराजित किया। यह मैच 55 मिनट चला।

एक दिन पहले विश्व की नम्बर-1 खिलाड़ी का आधिकारिक दर्जा हासिल करने वाली सायना ने दूसरे दौर में चीनी क्वालीफायर जुई याओ को हराया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493