ईरानी परमाणु समझौते पर सहमति उत्साहजनक : रूस

मॉस्को, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने शुक्रवार को कहा कि ईरान और विश्व की छह महाशक्तियों के बीच स्विट्जरलैंड के लुसाने शहर में वार्ता के दौरान परमाणु समझौते पर सहमति काफी उत्साहजनक है।

रूसी समाचार एजेंसी ‘तास’ के अनुसार, लावरोव ने कहा, “यह छह अंतर्राष्ट्रीय वार्ताकारों का सामूहिक कार्य था। इसमें यूरोपीय संघ (ईयू) और यकीनन ईरान के वार्ताकारों ने अहम भूमिका निभाई।”

लावरोव ने कहा, “यह एक राजनीतिक समझौते की रूपरेखा थी, जिसमें सर्वाधिक अहम समस्याओं के प्रमुख समाधान शामिल हैं। इनमें परमाणु संवर्धन, इस्लामी गणराज्य ईरान के वैज्ञानिक और अनुसंधान कार्यक्रम, पारदर्शिता के मुद्दे और जो सहमत बिंदुओं के क्रियान्वयन पर अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) का नियंत्रण शामिल है।”

लावरोव ने कहा, “इस समझौते के बदले ईरान पर लागू प्रतिबंध हटाए जाएंगे।”

लावरोव ने कहा, “मैं सुनिश्चित हूं कि इस कार्य के दौरान छह महाशक्तियों और ईरान के विदेश मंत्रियों व उपविदेश मंत्रियों के पास भविष्य में न सिर्फ एक-दूसरे से मिलने का बल्कि इस कार्य को अंतिम परिणति तक पहुंचाने का अवसर होगा।”

उन्होंने जोर देकर कहा, “इसकी संभावनाएं बहुत अच्छी हैं।”

लुसाने में ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर सप्ताह भर से अधिक समय तक चली वार्ता के बाद विश्व शक्तियों के पी5 प्लस1 समूह के देशों -अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, चीन, फ्रांस और जर्मनी- व ईरान के बीच गुरुवार को एक महत्वपूर्ण सहमति बन गई, जो भविष्य में परमाणु समझौते का आधार तैयार करेगी।

आईएईए के महानिदेशक युकिया अमानो ने कहा कि इस समझौते को अंतिम रूप देने के बाद आईएईए विश्व की छह महाशक्तियों के साथ ईरान के परमाणु समझौते का सत्यापन करने के लिए तैयार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493