ओबामा ने केन्या आतंकवादी हमले की निंदा की

वाशिंगटन, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शुक्रवार को केन्या के राष्ट्रपति उहुरु केन्याता से फोन पर बातचीत करके केन्या के एक विश्वविद्यानय पर सोमालियाई आतंकवादी समूह अल-शबाब के हमले में मारे गए 147 लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और हमले की निंदा की।

व्हाइट हाउस से जारी बयान के मुताबिक, “राष्ट्रपति ने इन निंदनीय गतिविधियों के मुकाबले में सरकार और केन्या की एकजुट जनता के प्रति अपने समर्थन पर जोर दिया।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति ने एक सार्वजनिक बयान में कहा, “केन्या के गेरिसा से आ रही खबरों पर मैं और मिशेल अमेरिकी जनता के साथ दुख व्यक्त करते हैं। गेरिसा विश्वविद्यालय कॉलेज में हुए आतंकवादी हमलों की जितनी भी निंदा की जाए कम है।”

हमलावरों ने छात्रावासों तक पहुंचने के लिए परिसर के सुरक्षा कर्मियों की गोली मार कर हत्या कर दी थी। गैर-मुस्लिमों की हत्या करने से पहले उन्होंने छात्रों से उनके धर्म के बारे में पूछा था।

केन्याई पिता और अमेरिकी मां के बेटे ओबामा ने कहा, “मैं केन्या के लोगों की असाधारण उदारता और मौलिक शालीनता को जानता हूं। केन्या का भविष्य हिंसा और आतंक से परिभाषित नहीं होगा, यह गेरिसा यूनिवर्सिटी कॉलेज के लोगों जैसे लोगों, उनकी प्रतिभाओं, उनकी आशाओं और उनकी उपलब्ध्यिों से साकार होगा।”

ओबामा जुलाई में केन्या का दौरा करने वाले हैं, जिसमें वह केन्याता से आतंकवाद से लड़ने में अमेरिकी सहयोग जारी रखने के मुद्दे पर बात करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493