चेन्नई, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। कमल हसन अभिनीत तमिल फिल्म ‘उत्तम विलेन’ की रिलीज में लगभग दो सप्ताह की देरी हो सकती है। फिल्म के दृश्य प्रभाव (विजुअल इफेक्ट्स) कार्यो को पूरा करने में देरी की वजह से फिल्म की रिलीज में देरी हो रही है। पहले यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होनी थी।
फिल्म इकाई के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म के लगभग 25 वीएफएक्स दृश्यों को अभी पूरा किया जाना है। इन्हें 27 मार्च तक पूरा किए जाने की उम्मीद थी, लेकिन विभिन्न कारणों से इनमें देरी हो गई। अब फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज नहीं होगी। इसके बजाए अब फिल्म के निर्माता-निर्देशक इसे 24 अप्रैल या एक मई को रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।”
रमेश अरविंद द्वारा निर्देशित ‘उत्तम विलेन’ 8वीं सदी के एक रंगमंच कलाकार और एक आधुनिक समय के सुपरस्टार की कहानी पर आधारित फिल्म है।
इस फिल्म में के.बालचंद्र, के.विश्वनाथ, पूजा कुमार, एंड्रा जेरमियाह, जयाराम, उर्वशी और एम.एस. भास्कर महत्वपूर्ण किरदारों में हैं।
dharmpath.com dharmpath