मलेशिया ओपन के सेमीफाइनल में हारीं सायना

कुआलालंपुर, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त शीर्ष भारतीय टेनिस स्टार सायना नेहवाल का 5 लाख डॉलर इनामी मेबैंक मलेशिया ओपन वल्र्ड सुपरसीरीज में शनिवार को सेमीफाइनल में हारने के साथ सफर थम गया।

टूनार्मेंट में तीसरी वरीय सायना को शीर्ष वरीय मौजूदा ओलम्पिक चैम्पियन चीन की ली जुईरेई ने हराया, हालांकि सायना ने उन्हें कड़ी चुनौती दी और एक घंटा आठ घंटा तक संघर्ष करने के लिए मजबूर किया।

पुत्रा स्टेडियम में हुए सेमीफाइनल मुकाबले में जुईरेई ने तीन सेटों तक खिंचे मुकाबले में सायना को 13-21, 21-17, 22-20 से हराया।

सायना की हार के साथ ही मलेशिया ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493