चोटिल रणवीर ने कंधे की सर्जरी कराई

मुंबई, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता रणवीर सिंह ने शनिवार को अपने चोटिल कंधे की सर्जरी कराई। वह संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के सेट पर जख्मी हुए थे।

रणवीर ने कंधे की सर्जरी से पूर्व ट्विटर पर अपने प्रशंसकों को इसकी जानकारी दी।

रणवीर ने अपनी एक सेल्फी भी शेयर की। इसमें वह एक अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में बिस्तर पर लेटे नजर आए।

उन्होंने ट्विटर पर सेल्फी के साथ लिखा, “ऑपरेशन थियेटर से लाइव ट्वीट।”

रणवीर (29) ने इस फोटो के बाद दो और ट्वीट की। उन्होंने लिखा, “बेहोश होने को हूं। उसने (सर्जन) ने मेरी गर्दन में इंजेक्शन लगाया है।”

रणवीर को जिस समय यह चोट लगी थी, उन्होंने ट्विटर पर लिखा था, “जहां तक चोट का संबंध है, तो मैं ठीक हूं। मर्द को दर्द नहीं होता। बड़ी-बड़ी फिल्मों में ऐसी छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं।”

शनिवार को रणवीर की सर्जरी संबंधी ट्वीट के बाद उनके सेलिब्रिटी दोस्तों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

-अदिति राव हैदरी : जल्दी से ठीक हो जाओ फुर्तीले इंसान। मेरे ख्याल से तुम्हें निवारक दवा की जरूरत है।

-सोनाक्षी सिन्हा : हे मेरे प्रभु! बाबा (रणवीर) तुम पागलपन के एक नए स्तर पर पहुंच गए हो। जल्दी से स्वस्थ हो जाओ।

-कुणाल कोहली : तुम अविश्वसनीय हो।

-अर्जुन कपूर : बाबा तुम्हारा खुद का अपने ऊपर एक रियलिटी शो है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493