मास्टर्स टूर्नामेंट से वापसी करेंगे टाइगर वुड्स

लॉस एंजेलिस, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। पूर्व सर्वोच्च विश्व वरीय

अमेरिकी गोल्फ खिलाड़ी टाइगर वुड्स ने कहा है कि अगले

सप्ताह मास्टर्स टूर्नामेंट से मैदान पर वापसी करेंगे।

मीडिया में आई एक रपट से यह जानकारी मिली।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, वुड्स ने शुक्रवार को

अपनी निजी वेबसाइट पर लिखा, मैं मास्टर्स टूनार्मेंट में

हिस्सा लूंगा।

वुड्स ने कहा, वास्तव में यह मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है

और मैं वहां खेलना चाहता हूं। मैंने इस बीच अपने खेल पर

काफी मेहनत की है और मैं प्रतिस्पर्धी गोल्फ में बने रहना

चाहता हूं। मैं आग्सटा में होने वाले अगले मास्टर्स

टूनार्मेंट में खेलने को लेकर उत्साहित हूं और सभी से

मिले समर्थन के प्रति आभारी हूं।

करियर में पहली बार दुनिया के शीर्ष 100 खिलाड़ियों की

सूची से बाहर हो चुके वुड्स ने पांच फरवरी को पीठ दर्द

के कारण टोरी पाइंस से बाहर होने के बाद किसी भी

टूनार्मेंट में हिस्सा नहीं लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493