निर्देशन में वापसी करेंगी रेवती

मुंबई, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। सलमान खान अभिनीत ‘फिर मिलेंगे’ फिल्म का निर्देशन कर चुकी अभिनेत्री-फिल्मकार रेवती कहती हैं कि वह अगले दो वर्षो में निर्देशन के क्षेत्र में वापसी करेंगी। उन्होंने आखिरी बार फिल्म ‘मुंबई कटिंग’ की लघु कहानी ‘पार्सल’ (2010) का निर्देशन किया था।

रेवती फिल्मों के अलावा विभिन्न सामाजिक कार्यो में शामिल रही हैं। वह चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल और अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया सहित कई फिल्म उत्सवों की सदस्य हैं।

रेवती (48) ने आईएएनएस को बताया, “मैंने अपनी अगली फिल्म का विषय तय नहीं किया है, लेकिन हां अगले दो वर्षो में आप मुझे एक फिल्म का निर्देशन करते देखेंगे। मैं यह तय नहीं करती कि मुझे इस या उस पर एक फिल्म बनानी है।”

रेवती सुपरस्टार सलमान खान अभिनीत ‘लव’ फिल्म में दमदार अभिनय के लिए याद की जाती हैं। वह कहती हैं कि सलमान बिल्कुल पहले जैसे ही हैं। वह बिल्कुल नहीं बदले।

उन्होंने कहा, “वह कभी नहीं बदले। वह नेक दिल और कमाल के इंसान हैं। उनमें कुछ भी नहीं बदला।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493