एंसेलोट्टी अब सिर्फ मिलान के कोच बनने के इच्छुक

रोम, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड के कोच इटली के कार्लो एंसेलोट्टी ने कहा है कि इंटर मिलान एकमात्र ऐसा क्लब है जिसका वह कोच बनना पसंद करेंगे।

एंसेलोट्टी ने शुक्रवार को एक इतालवी टेलीविजन चैनल को दिए साक्षात्कार में ये बातें कहीं।

एंसेलोट्टी ने हालांकि जोर देकर कहा कि अभी उनका मुख्य लक्ष्य रियल मेड्रिड को लगातार दूसरे वर्ष तथा कुल 11वीं बार यूईएफए चैम्पियंस लीग जिताना है।

रियल मेड्रिड इस वर्ष यदि चैम्पियंस लीग जीत जाता है तो कोच एंसेलोट्टी के करियर की यह चौथी चैम्पियंस लीग ट्रॉफी होगी। इससे पहले वह मिलान के लिए दो बार विजेता रह चुके हैं।

चिर प्रतिद्वंद्वी एफसी बार्सिलोना के हाथों मिली हार के संदर्भ में एंसेलोट्टी ने कहा कि रियल मेड्रिड आने वाले हर मैच में अधिक अपेक्षा के साथ उतरेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493