आईपीएल उद्घाटन में थिरकेंगे ऋतिक, शाहिद और अनुष्का

कोलकाता, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर, फरहान अख्तर, अनुष्का शर्मा, प्रीतम और ऋतिक रोशन मंगलवार को साल्ट लेक स्टेडियम में होने वाले आईपीएल-8 के उद्घाटन समारोह में कार्यक्रम पेश करेंगे।

बीसीसीआई के मुताबिक उद्घाटन समारोह की पेशकश बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान करेंगे और बाकी के स्टार एक साथ स्टेडियम में प्रवेश करेंगे।

आईपीएल में हिस्सा लेने वाली आठ टीमों के कप्तान इस दौरान शपथ ग्रहण करेंगे। मौजूदा चैम्पियन कोलकाता नाइट राइर्ड्स के कप्तान गौतम गम्भीर इस दौरान ट्रॉफी पेश करेंगे।

दो घंटे चलने वाला कार्यक्रम साढ़े सात बजे शुरू होगा और इसके लिए स्टेडियम के गेट पांच बजे शाम को खुल जाएंगे। कार्यक्रम के टिकट गेट नम्बर-1 और चार या फिर आईपीएल की वेबसाइट पर 200 रुपये में खरीदी जा सकेगी।

इस पूरे कार्यक्रम का प्रसारण सोनी मैक्स और सोनी सिक्स चैनलों पर किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493