मलेशिया में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 6 मरे

कुआलालंपुर, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। कुआलालंपुर के एक उपनगर में शनिवार को एक असैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें छह व्यक्तियों की मौत हो गई।

कुआलालंपुर, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। कुआलालंपुर के एक उपनगर में शनिवार को एक असैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें छह व्यक्तियों की मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि यहां से लगभग 40 किलोमीटर दूर कजांग जिले में दुर्घटनास्थल से कम से कम दो शव बरामद हुए हैं।

नागरिक उड्डयन विभाग के महानिदेशक अजहरुद्दीन अब्दुल रहमान ने कहा कि हेलीकॉप्टर पर सवार लोगों की संख्या की तत्काल पुष्टि नहीं हो पाई है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493