हनी सिंह के गानों का इंतजार नहीं होता : डेरेक विंसेंट

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। मशहूर रैप गायक यो यो हनी सिंह ने अपने ‘लुंगी डांस’, ‘दिन है सनी सनी’ एवं ‘देसी कलाकार’ जैसे गानों से देशभर के युवाओं के दिलों में एक खास जगह बनाई है। उनका जादू अब अमेरिका के इलेक्ट्रिॉनिक संगीत कलाकार डेरेक विनसेंट स्मिथ उर्फ पेट्री लाइट्स पर के ऊपर भी चल गया है।

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। मशहूर रैप गायक यो यो हनी सिंह ने अपने ‘लुंगी डांस’, ‘दिन है सनी सनी’ एवं ‘देसी कलाकार’ जैसे गानों से देशभर के युवाओं के दिलों में एक खास जगह बनाई है। उनका जादू अब अमेरिका के इलेक्ट्रिॉनिक संगीत कलाकार डेरेक विनसेंट स्मिथ उर्फ पेट्री लाइट्स पर के ऊपर भी चल गया है।

डेरेक अपने संगीत दौरे वीएच1 के तहत शुक्रवार को पहले दौरे पर भारत पहुंचे। यहां उन्होंने गुड़गांव स्थित होटल ली मेरिडियन में प्रस्तुति दी। उन्होंने रविवार को पुणे में प्रस्तुति दी।

डेरेक को अभी भारत में कदम रखे ज्यादा समय नहीं हुआ है, उन्होंने अपने प्रशंसकों को रोमांचित कर दिया है। वह कहते हैं कि ‘ब्राउन रंग’ गीत के गायक हनी सिंह से मिलना चाहेंगे।

डेरेक ने एक साक्षात्कार में आईएएनएस को बताया, “मैं वीडियो शूट करने के लिए बाहर घूमा और रेडियो पर कमाल का संगीत सुना। मुझे हनी सिंह पसंद आए। मुझे उनके गानों का संगीत पसंद आया। उनके और गाने सुनने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।”

डेरेक (33) अर्से से भारत आने का सपने देख रहे थे। उनका कहना है कि वह भारत में मौजूद इलेक्ट्रॉनिक संगीत परिदृश्य के बारे में जानने के इच्छुक हैं।

उन्होंने कहा, “मुंबई और संपूर्ण भारत के मौजूदा संगीत निर्माण परिदृश्य को समझने में मेरी सबसे ज्यादा दिलचस्पी है..मैं संगीत से जुड़ रहा हूं। मैंने यहां अब तक जो कुछ सुना, उसने मुझे बहुत उत्साहित किया है।”

डेरेक कहते हैं कि लोकप्रिय विदेशी रॉक बैंड ‘पिंक फ्लोयड’ न केवल संगीत के मामले में बल्कि उनकी जिदगी के अन्य क्षेत्रों में भी उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा है।

डेरेक ने वर्ष 2004 में इलेक्ट्रॉनिक संगीत निर्माता मिचल मेनेर्ट के साथ मिलकर प्रेटी लाइट्स पर काम करना शुरू किया।

भारत में इंडिया गेट और प्रेम की अनोखी इमारत ताजमहल घूमने जाना उनकी इच्छासूची में शुमार है। वह भारतीय शिष्टाचार का लुत्फ उठा रहे हैं।

उन्होंने बताया, “मिचल कई दफा भारत आ चुके हैं। वह हमेशा ही भारत की खूबसूरत जगहों के बारे में बातें करते आए हैं। मैंने इस देश और इसकी धरोहर के बारे में बहुत पढ़ा है। हम इंडिया गेट से लेकर ताज महल व अन्य जगहों को पूरी तरह घूमना और भारतीय शिष्टाचार का लुत्फ उठाना चाहेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493