प्रिंस हैरी पहुंचे ऑस्ट्रेलिया

लंदन कैनबरा, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस हैरी ऑस्ट्रेलियाई रक्षा बल (एडीएफ)के साथ चार सप्ताह तक काम करने के लिए सोमवार को ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए।

‘बीबीसी’ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रिंस हैरी ब्रिटेन की सेना को 10 वर्षो तक सेवा देने के बाद जून में सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। उन्हें उनकी सैन्य भूमिका के लिए ‘कैप्टन वेल्स’ कहा जाता है।

उन्होंने महारानी एलिजाबेथ का पत्र भी पेश किया, जिसमें महारानी ने लिखा है, “मुझे खुशी है कि ऑस्ट्रेलिया वासियों और ब्रिटेन की सेना के बीच के एक दीर्घकालिक और स्थायी संबंध को मेरे पोते प्रिंस हैरी आगे बढ़ाएंगे।”

महारानी ने लिखा, “मैं जानती हूं कि कैप्टन वेल्स को ऑस्ट्रेलियाई सैनिकों के साथ समय बिताने से बहुत फायदा होगा। मैं उन्हें उनका अपने वर्ग में स्वागत करने के लिए आपको धन्यवाद देती हूं।”

प्रिंस हैरी ने ड्यूटी पर रिपोर्ट करने से पूर्व कैनबरा स्थित एक सैन्य स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया।

सार्वजनिक प्रसारक ‘एबीसी’ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रिंस हैरी उसके बाद ड्यूटी पर रिपोर्ट करने के लिए डुनट्रन हाउस में रक्षा प्रमुख मार्क बिंस्किन से मिले।

वह पर्थ में स्पेशल एयर सर्विस रेजिमेंट कमांडो और नॉर्दर्न टेरिटरी में स्वेदशी सैनिकों के साथ वक्त बिताएंगे। उन्हें सेना की सिडनी स्थित छठी एविएशन रेजिमेंट का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

वह न्यूजीलैंड का आधिकारिक दौरा भी करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493