एयरलाइन के विज्ञापन के लिए निकोल की आलोचना

लॉस एंजेलिस, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री निकोल किडमैन को एतिहाद एयरवेज का विज्ञापन करने को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

वेबसाइट ‘हॉलीवुडरिपोर्टटर डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, निकोल हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात की एतिहाद एयवेज के एक विज्ञापन में नजर आईं थीं।

एसोसिएशन ऑफ प्रोफेशनल फ्लाइट अटेंडट्स (एपीएफए) ने एक बयान में किडमैन के एतिहाद एयरवेज का विज्ञापन करने आलोचना की है।

एपीएफए के बयान में कहा गया, “महिलाओं और लड़कियों की ओर से हम आपको याद दिलाना चाहते हैं कि आपने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्पष्ट कहा था कि आप एतिहाद एयवेज को बढ़ावा देने के किसी भी कार्यक्रम का हिस्सा नहीं होंगी। यह एक ऐसी कंपनी है, जो अपनी महिला कर्मचारियों के संदर्भ में अपमानजनक श्रम प्रथाएं लागू करती है और जिसका मालिक एक ऐसी सरकार है, जो उस दुनिया के खिलाफ है, जिसकी आप कल्पना करती हैं।”

एपीएफए ने कहा, “एपीएफए हमारे उद्योग में भेदभावपूर्व श्रम के मुद्दे पर आवाज उठा रहा है। हमारे प्रयास में आपके सहयोग का हम स्वागत करेंगे।”

किडमैन के प्रतिनिधि ने इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493