‘मैं हूं (पार्ट-टाइम) किलर’ 24 अप्रैल को

मुंबई, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्मकार फैसल सैफ का कहना है कि उनकी फिल्म ‘मैं हूं (पार्ट-टाइम) किलर’ 24 अप्रैल को रिलीज होगी। पहले इसका नाम ‘मैं हूं रजनीकांत’ रखा गया था, लेकिन सुपरस्टार रजनीकांत के आपत्ति दर्ज कराने की वजह से इसे बदल दिया गया।

फैसल ने आईएएनएस को बताया, “मैं बहुत खुश हूं कि मेरी फिल्म 24 अप्रैल को रिलीज रही है।”

‘मैं हूं रजनीकांत’ नाम पर रजनीकांत और वर्षा प्रोडक्शन की ओर से आपत्ति दर्ज कराए जाने के बाद फैजल इसे ‘मैं हूं (पार्ट-टाइम) किलर’ करने को मजबूर हो गए।

रजनीकांत ने फिल्म के नाम को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाया था।

फैसल द्वारा लिखित-निर्देशित ‘मैं हूं (पार्ट-टाइम) किलर’ में जाने-माने दक्षिण भारतीय अभिनेता आदित्य मेनन, कविता राधेश्याम, सुनील पल, रीमा लागू, गणेश यादव, स्मिता गोंडकर और शक्ति कपूर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493