संगीतकार बी.बी. किंग अस्पताल में भर्ती

लॉस एंजेलिस, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। संगीतकार बी.बी. किंग को लास वेगास में उनके घर के पास के एक चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया है।

किंग को कथिततौर पर मधुमेह से जुड़ी समस्या के कारण सप्ताहांत के दौरान अस्पताल ले जाया गया।

एक सूत्र ने बताया कि किंग लगभग दो दशकों से टाइप-2 मधुमेह से पीड़ित हैं। पिछले साल एक कंसर्ट के दौरान किंग को निर्जलीकरण और थकावट की शिकायत हुई थी। वर्ष 2014 में उन्हें 70 कंसर्ट करने थे, लेकिन स्वास्थ्य समस्या के कारण उन्हें आठ कंसर्ट रद्द करने पड़े थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493