फोर्टिस ने सिंगापुर अस्पताल का विनिवेश सौदा पूरा किया

गुड़गांव, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड (फोर्टिस) ने मंगलवार को कहा कि उसकी सहायक इकाई फोर्टिस हेल्थकेयर इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड ने सिंगापुर स्थित फोर्टिस सर्जिकल हॉस्पिटल (एफएसएच) की बिक्री का सौदा पूरा कर लिया है।

कंपनी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि एफएसएच की कॉनकोर्ड मेडिकल सर्विसिस (इंटरनेशनल) प्राइवेट लिमिटेड को की गई बिक्री की एवज में फोर्टिस हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड को 5.5 करोड़ सिंगापुर डॉलर मिल चुके हैं।

बयान में कहा गया है कि इसके साथ ही 27 मार्च, 2015 को घोषित किया गया यह सौदा पूरा हो गया है।

31 बिस्तरों वाले एफएसएच की स्थापना जुलाई 2012 में हुई थी। यह कोलोरेक्टर, यूरोलॉजी एवं गायनेकोलॉजी के क्षेत्र में शल्य चिकित्सा एवं प्लास्टिक तथा साधारण सर्जरी जैसी सेवा देता है।

इस सौदे में जेपी मोर्गन एवं रिलायंस कैपिटल मार्केट्स ने वित्तीय सलाहकार की भूमिका निभाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493