विदेशी खिलाड़ियों पर टिकी सनराइजर्स हैदराबाद की उम्मीदें

हैदराबाद, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। दो साल पहले (वर्ष-2013) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कदम रखने वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिए पिछले दो संस्करण अगर अच्छे साबित नहीं हुए हैं तो बहुत ज्यादा खराब भी नहीं रहे।

अपने पहले ही सत्र में टीम ने प्लेऑफ में जगह बनाई लेकिन पिछले साल टीम को छठे स्थान से संतोष करना पड़ा।

इन दो सालों में टीम के चार कप्तान बदले गए और बुधवार से शुरू हो रहे आईपीएल के आठवें संस्करण में आस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर टीम का नेतृत्व करेंगे।

वार्नर हमवतन और सनराइजर्स के कोच टॉम मूडी के साथ मिलकर इस बार टीम की नैया पार लगाने की कोशिश करेंगे।

शिखर धवन ने पिछले सत्र में टीम का नेतृत्व किया था लेकिन उन पर से दबाव हटाने की कोशिश के तहत उन्हें इस जिम्मेदारी से मुक्त किया गया। टीम प्रबंधन और प्रशंसकों को उम्मीद होगी कि कप्तानी का दबाव हटने के बाद धवन ज्यादा आक्रामक लय में नजर आएंगे।

सनराइजर्स के पास कई अच्छे बल्लेबाज

मौजूद हैं जिसमें इंग्लैंड के केविन पीटरसन, न्यूजीलैंड के केन विलियमसन, इंग्लैंड के रवि बोपारा, इयोन मोर्गन और आस्ट्रेलिया के हरफनमौला मोएसिस हेनरिक्स शामिल हैं।

पीटरसन हालांकि ग्रुप मैचों के दौरान टीम से नहीं जुड़े होंगे और उनकी कमी यहां खलेगी।

रणजी ट्रॉफी में प्रभावी प्रदर्शन करने वाले नमन ओझा और लोकेश राहुल भी बल्लेबाज के तौर पर टीम में मौजूद हैं लेकिन वह अपने कंधो पर उम्मीदों का बोझ उठा पाते हैं या नहीं, इसे परखना बाकी है।

तेज गेंदबाजों में दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन टीम के सबसे बड़े हथियार साबित होंगे। इसके अलावा विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले न्यूजीलैंड के ट्रेंट बाउल्ट और भारत के भुवनेश्वर कुमार तथा ईशांत शर्मा के कंधो पर भी बड़ी दारोमदार होगा।

स्पिन गेंदबाजों की कमी जरूर टीम को खल सकती है। कर्ण शर्मा और परवेज रसूल जरूर टीम में मौजूद हैं लेकिन अभी भी उन्हें खुद को साबित करना बाकी है।

टीम :

भारतीय खिलाड़ी : आशीष रेड्डी, शिखर धवन, चामा मिलिंद, भुवनेश्वर कुमार, इशांत शर्मा, लोकेश राहुल, कर्ण शर्मा, नमन ओझा, परवेज रसूल, लक्ष्मी रत्न शुक्ला, प्रवीण कुमार, प्रशांत पदम्नाभम, हनुमान विहारी, सिद्धार्थ कौल।

विदेशी खिलाड़ी : डेविड वार्नर, डेल स्टेन, मोएसिस हेनरिक्स, रिकी भुई, केविन पीटरसन (केवल प्लेऑफ मैचों के लिए), केन विलियमसन, इयान मोर्गन, रवि बोपारा, ट्रेंट बाउल्ट।

टीम के मैचों का कार्यक्रम :

विशाखापत्तनम में खेले जाने वाले घरेलू मैच : बनाम रास्थान रॉयल्स (16 अप्रैल), दिल्ली डेयरडेविल्स (18 अप्रैल), कोलकाता नाइट राइडर्स (22 अप्रैल)।

हैदराबाद में खेले जाने वाले घरेलू मैच : बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (2 मई), किंग्स इलेवन पंजाब (11 मई), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (15 मई), मुंबई इंडियंस (17 मई)।

घरेलू मैदानों से बाहर के मैच : बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (13 अप्रैल), मुंबई इंडियंस (25 अप्रैल), किंग्स इलेवन पंजाब (27 अप्रैल), कोलकाता नाइट राइडर्स (4 मई), राजस्थान रॉयल्स (7 मई), दिल्ली डेयरडेविल्स (9 मई)।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493