बख्तियार का साथ पसंद : सुमित राघवन

मुंबई, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। टेलीविजन अभिनेता सुमीत राघवन और बख्तियार ईरानी हास्य धारावाहिक ‘बड़ी दूर से आए हैं’ में बसंत घोतला और रोनी डीसूजा की भूमिका निभा रहे हैं। उन दोनों के बीच असल में भी बहुत गहरी दोस्ती है। सेट पर दोनों हमेशा साथ में मस्ती करते दिखते हैं।

शूटिंग के पहले दिन से ही दोनों के बीच सौहाद्र्रपूर्ण संबंध है। दोनों की काफी आदतें एक जैसी हैं।

सुमित ने एक बयान में कहा, “परिवार और दोस्तों के साथ काम करने जैसा अहसास हमेशा ही अच्छा लगता है। मुझे बख्तियार के साथ काम करने में मजा आता है। धारावाहिक की पूरी कास्ट एक बड़े परिवार जैसी है। हम सेट पर हर पल का आनंद उठाते हैं। मुझे यकीन है कि यह हमेशा जारी रहेगा।”

‘बड़ी दूर से आए हैं’ एक एलियन परिवार की कहानी है, जो पृथ्वी पर इंसानों के बीच रहता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493