‘अनुदामिनी’ ने पूरा किया एक साल

मुंबई, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। दूरदर्शन के धारावाहिक ‘अनुदामिनी’ के प्रसारण को एक साल पूरा हो गया है। इसकी अब तक 250 कड़ियां प्रसारित हो चुकी हैं। इसमें सुप्रिया कुमारी और सचिन श्राफ मुख्य भूमिका में हैं।

धारावाहिक के निर्माता राजेश कुमार जैन ने एक बयान में कहा, “हम हमारे निष्ठावान दर्शकों को सराहते हैं। हम ‘अनुदामिनी’ की इस एक साल की यात्रा को सुचारु और सफल बनाने के लिए इसकी टीम के हर सदस्य को उसके सहयोग के लिए धन्यवाद देते हैं।”

उन्होंने कहा, “यह कहीं न कहीं उन भोलीभाली भारतीय पत्नियों की कहानी है, जो अपनी तमाम कोशिशों के बावजूद उनके पतियों द्वारा पूरे मन से नहीं स्वीकारी जाती। यही वजह है कि इस कहानी को दर्शकों ने स्वीकारा। इसी तरह कहानी की मुख्य नायिका अनुदामिनी को भी उसके पति ने अस्वीकार कर दिया है।”

इसकी मुख्य नायिका सुप्रिया पूर्व में ‘बैरी पिया’ और ‘संस्कार’ जैसे धारावाहिकों में अभिनय कर चुकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493