आईपीएल-8 में होगी विज्ञापन चरित्र ‘जूजू’ की वापसी

मुंबई, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। देश की अग्रणी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण में एक बार फिर अपने विज्ञापन चरित्र ‘जूजू’ को बाजार में उतारेगी।

एलियन की तरह दिखने वाले ‘जूजू’ नाम के इन विचित्र चरीत्रों वाला वोडाफोन की विज्ञापन श्रृंखला काफी चर्चित रही थी।

कंपनी अब इंटरनेट की स्पीड को आधार बनाकर जूजू वाले विज्ञापनों की बिल्कुल नई श्रृंखला पेश करेगी।

वोडाफोन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (ब्रांड कम्युनिकेशंस एवं इनसाइट) रोनित मित्रा ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति जारी कर कहा, “आईपीएल में देश में सबसे बड़ा खेल मंच है, जिसके जरिए काफी कम समय में देश में काफी बड़े दर्शक वर्ग को संबोधित किया जा सकता है।”

विज्ञप्ति में मित्रा ने कंपनी के हवाले से कहा है, “यह विज्ञापन श्रृंखला छोटी ही होगी, लेकिन यादगार कहानियों के साथ पेश की जाएगी। इसमें कंपनी द्वारा प्रदत्त 3जी इंटरनेट डेटा की स्पीड के बारे में बताया जाएगा, जिसके जरिए हमारे उपभोक्ता अपने प्रिय के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493