डेविड ने समलैंगिक विरोधी टिप्पणी पर माफी मांगी

लॉस एंजेलिस, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। गायक डेविड अर्चुलेटा द्वारा हाल ही में ट्विटर पर साझा किए गए संदेश को बहुत से लोगों ने समलैंगिकता विरोधी माना लिया। हालांकि डेविड की ऐसी मंशा नहीं थी, फिर भी उन्होंने इसके लिए तुरंत माफी मांगी।

डेविड ने ट्विटर पर कोरम ऑफ द ट्वेल्व एपोस्टल्स के अध्यक्ष बोयड के. पैकर का उद्धरण साझा किया था, जिसमें लिखा था, “रूमानी प्यार अधूरा है। यह एक भूमिका है। शादी में एक पुरुष और एक महिला के बीच प्रेम की अभिव्यक्ति के बाद बच्चे के आने से प्यार फलता-फूलता है। “

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, डेविट के इस ट्वीट को बहुत से लोगों ने समलैंगिक विरोधी कहते हुए इसकी आलोचना की है।

डेविड ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान में लिखा, “अगर मैंने अपनी शनिवार की बात से किसी को नाराज किया हो तो मैं माफी मांगता हूं। मैंने नहीं सोचा था कि इसमें ‘शादी में एक महिला और एक पुरुष के बीच व्यक्त’ पंक्ति पर जोर दिया जा रहा है। मैंने बस ट्वीट किया था। मैं हर व्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान करता हूं, चाहे वे जिस तरह भी अपनी जिंदगी जीना चाहते हों या जीते हों।”

उन्होंने पोस्ट के अंत में लिखा, “अगर मैंने आप को नाराज किया हो तो मैं आप से एक बार फिर माफी मांगता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493