केन्या में सोमालियाई नागरिक पर आतंकवाद का आरोप

नैरोबी, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। केन्या की एक अदालत ने सोमालिया के एक नागरिक पर देश में आतंकवाद के आठ मामलों में संलिप्त होने और अवैध तरीके से रहने के आरोप तय किए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की बुधवार की रिपोर्ट के अनुसार, अहमद मोहम्मद अब्दुल्लाही अलीअदस अरब को 13 मार्च को नैरोबी से करीब 30 किलोमीटर दूर पूर्व में स्थित ठिका से गिरफ्तार किया गया था। हालांकि उसने अपने ऊपर लगे सभी आरोप खारिज किया है।

अदालत ने मंगलवार को कहा कि अब्दुल्लाही के पास से करीब 614 ग्राम विस्फोटक सामग्री बरामद हुई थी।

उस पर केन्या को गंभीर नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों को अंजाम देने व देश में अवैध तरीके से रहने का भी आरोप है।

अभियोजन पक्ष का आरोप है कि अब्दुल्लाही ने 22 नवंबर, 2014 को धोखाधड़ी कर केन्याई नागरिक के रूप में पंजीकरण कराया। उसने केन्या का पहचान पत्र भी प्राप्त कर लिया।

आरोपी, मजिस्ट्रेट एन्नाह दुंगू की अदालत में पेश हुआ। उसने जमानत अर्जी लगाई थी, लेकिन उसे उसकी संदिग्ध नागरिकता के आधार पर खारिज कर दिया गया।

वह 20 अप्रैल तक हिरासत में रहेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493