रोम, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। पहले चरण में कुछ खराब प्रदर्शन के बावजूद जुवेंतस ने वापसी करते हुए मंगलवार को फियोरेंटिना को 3-0 से हराकर इटेलियन कप के फाइनल में स्थान पक्का कर लिया।
इतालवी सेरी-ए चैम्पियनशिप में शीर्ष पर चल रहा जुवेंतस 20 सालों में पहली बार इटेलियन कप जीतने के इतने करीब पहुंचा है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, चोटिल कार्लोस तेवेज के स्थान पर टीम में शामिल किए गए एलेसांद्रो मेत्री ने पहले हाफ के मध्य में जुवेंतस को बढ़त दिलाई। इसके बाद रोबटरे पेरेरा ने दूसरा गोल मध्यांतर से ठीक पहले दागा।
मैच का तीसरा और आखिरी गोल 59वें मिनट में लियोनाडरे बोनुसी ने किया।
टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल का दूसरा चरण मेजबान नापोली और लाजियो के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच पहला चरण 1-1 से बराबर रहा था।
खिताबी मुकाबला सात जून को रोम में खेला जाएगा।
जुवेंतस लगातार चौथी बार सेरी-ए खिताब जीतने के भी बेहद करीब है। टीम चैम्पियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में भी पहुंचने में कामयाब रही है, जहां उसे मोनाको का सामना करना है।
dharmpath.com dharmpath