भारतवंशी भुल्लर ने एनबीए में पदार्पण किया

सैक्रामेंटो (अमेरिका), 8 अप्रैल (आईएएनएस)। गुरसिमरन ‘सिम’ भुल्लर अमेरिका की प्रतिष्ठित बॉस्केटबॉल चैम्पियनशिप नेशनल बस्केटबॉल संघ (एनबीए) में खेलने वाले भारतीय मूल के पहले खिलाड़ी बन गए।

भुल्लर ने मंगलवार को मिनेसोटा टिम्बरवॉल्व्स के खिलाफ सैक्रामेंटो किंग्स टीम की ओर से हिस्सा लिया। मैच खत्म होने के 16 सेकेंड पहले उन्हें कोर्ट पर में उतरने का मौका मिला।

सैक्रामेंटो ने यह मैच 116-111 से जीता। कनाडा में जन्मे 22 वर्षीय भुल्लर ने कहा कि उन्हें आशा है कि वह भारत में भी इस खेल को लोकप्रियता दिलाने में अहम भूमिका निभा सकेंगे।

समाचार चैनल बीबीसी ने भुल्लर के हवाले से कहा, “यह कमाल का अहसास है और मैं बहुत खुश हूं। उम्मीद है कि मुझे देख और भी बच्चे प्रभावित होंगे और भविष्य में एनबीए में और भी भारतीय खिलाड़ी देखने को मिलेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493