आईएस ने इराक में 216 यजीदियों को रिहा किया

बगदाद, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। इस्लामिक स्टेट (आईएस) आतंकवादी समूह ने इराक में महीनों पूर्व अपहृत किए गए 216 यजीदियों को रिहा कर दिया। कुर्दिश सुरक्षा सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अपना नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर सूत्रों ने बताया कि पेशमर्गा में तैनात कुर्दिश सुरक्षा बलों को आईएस ने बंदी यजीदियों को सौंप दिया। ये सभी बंधक किरकुक शहर से 40 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में स्थित अल-राशद कस्बे में रिहा किए गए।

सूत्रों ने बताया कि बंधकों को आतंकवादियों ने निनेवेह प्रांत की राजधानी मोसुल में रखा था, जो राष्ट्रीय बगदाद से 400 किलोमीटर उत्तर में स्थित है।

आतंकवादियों ने बीते वर्ष अगस्त महीने में जब मोसुल से करीब 100 किलोमीटर पश्चिम सिनजार कस्बे पर कब्जा किया तो उसके बाद से अब तक सैकड़ों यजीदी अल्पसंख्यकों की या तो हत्या कर दी गई या उनका अपहरण कर लिया गया।

आतंकवादियों ने कथित रूप से 500 से अधिक यजीदी महिलाओं का भी अपहरण कर लिया था और उन्हें पड़ोसी सीरिया और मोसुल स्थित अपने शिविर में लेते गए थे।

धार्मिक रूप से अल्पसंख्यक यजीदी मूलत: कुर्दिश हैं। यजीदियों को कुछ लोग ‘काफिर’ मानते हैं जिससे आतंकवादी समूह ने उनके खिलाफ हिंसक हमले किए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493