नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाले उद्योग समूह की कंपनी रिलायंस जियो इंफोकॉम ने अपनी इंस्टैंट मैसेजिंग एप लांच कर दी है, जो आईओएस और एंड्रायड दोनों तरह के स्मार्टफोनों पर चलेगा।
एप ‘जियो चैट’ सात ने सात अप्रैल से काम करना शुरू कर दिया है।
जियो चैट दूसरे एप्लीकेशन व्हाट्सएप, लाइन, हाइक और वीचैट की तरह काम करता है।
गूगल प्ले स्टोर पर जियो चैट के बारे में लिखा गया है कि इसके माध्यम से वाईफाई और मोबाइल डाटा से जुड़े किसी भी उपकरण से बिना शुल्क संवाद स्थापित किया जा सकता है, चाहे आप कहीं भी हों।
इस एप के जरिए वायस, वीडियो, कान्फ्रेंसिंग, मैसेजिंग, इंस्टैंट वीडियो, स्टिकर, डूडल और भावनाएं तो साझा किए ही जा सकते हैं, लोकेशेन और स्टेटस भी साझा किए जा सकते हैं।
dharmpath.com dharmpath