लॉस एंजेलिस, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। मशहूर गायिका मैडोना का कहना है कि समाज अभी भी महिला-पुरुष के मुद्दे पर बहुत ज्यादा पक्षपाती है। उन्हें मनचाही चीजें करने के लिए समाज से लड़ना पड़ा है।
मैडोना ने कहा, “धोखे में मत रहिए। ज्यादा कुछ नहीं बदला है। निश्चित रूप से महिलाओं के लिए ज्यादा कुछ नहीं बदला है। हम अभी भी एक बहुत ही पक्षपाती समाज में रहते हैं, जो लोगों पर नकेल कसना चाहता है। मैंने जब से करियर की शुरुआत की है, तभी से समाज का विरोध झेलती रही हूं, क्योंकि उन्हें नहीं लगता कि आप अपने काम में बुद्धिमान होने के साथ आकर्षक या विषयासक्त हो सकते हैं। मेरे लिए समाज से यह लड़ाई कभी खत्म नहीं हुई।”
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, ‘लिविंग फॉर लव’ गीत की गायिका का मानना है कि उनके चार दशक लंबे करियर की सफलता की कुंजी उनकी अपने बारे में एक मजबूत राय है।
मैडोना का मानना है, “शोहरत आती-जाती है। आपको यह जानने की जरूरत है कि आप क्या हैं और यहां क्यों हैं।”
dharmpath.com dharmpath