एशेज में इंग्लैंड की जीत के लिए अहम किरदार होंगे कुक : वार्न

मेलबर्न, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के महान स्पिन गेंदबाज शेन वार्न मानते हैं कि अगर इंग्लैंड इस साल एशेज श्रृंखला जीतना चाहता है तो इसके कप्तान एलिस्टर कुक को अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

विश्व कप के लिए टीम में स्थान नहीं बना सके कुक ने लगभग दो साल बाद इंग्लैंड के लिए शतक लगाया। उनका यह शतक वेस्टइंडीज की टीम सेंट कीट्स और नेविस एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच में लगा।

वार्न मानते हैं कि आने वाले दिनों में कुक टीम की सफलता का मानक तय करेंगे।

बकौल वार्न, “इंग्लैंड को कप्तान के तौर पर कुक से अच्छे प्रदर्शन की जरूरत है। वह सलामी बल्लेबाज के तौर पर सफल होते हुए अपनी टीम को जीत दिला सकते हैं। बीते साल इंग्लिश की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। कुक जब रन नहीं बना रहे होते हैं तो इसका असर हर बात पर पड़ता है।”

वार्न मानते हैं कि कुक कप्तान के तौर पर अपनी छाप छोड़ते हुए टीम को जीत की ओर अग्रसर करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493