26 कट के साथ रिलीज होगी ‘ब्लैक विडो’

मुंबई, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। दो साल तक केंद्रीय फिल्म प्रमाण बोर्ड (सीबीएफसी) से हरी झंडी मिलने का इंतजार कर रही नवोदित फिल्मकार दिनकर राव की फिल्म ‘ब्लैक विडो’ आखिरकार रिलीज होने जा रही है।

दिनकर ने आईएएनएस को बताया, “मुझे सेंसर बोर्ड का सामना करना पड़ा। मैंने इस फिल्म को हरी झंडी दिलाने के लिए दो साल तक संघर्ष किया है। शुरुआत में पुनरीक्षण समिति को इस फिल्म में कोई खामी नहीं दिखी, लेकिन अपर आयुक्त ने इसे देखने के बाद इस पर रोक लगा दी।”

उन्होंने कहा, “उसके बाद मैं न्यायाधिकरण के पास गया और उन्होंने इसमें 26 कट लगाए एवं मेरी फिल्म को 20 मिनट छोटा कर दिया। मुझे लगता है कि इस फिल्म को भारत में रिलीज करना बहुत कठिन है।”

‘ब्लैक विडो’ मुंबई की एक वेश्या जोया की कहानी है। कारोबारी, हत्यारा, कैब चालक और समाजशास्त्री ऐसे ही अलग-अलग लोग उसके ग्राहक हैं।

शिवानी ग्रोवर, संजय जैन, कुशाल पंजाबी और रोहित राज अभिनीत यह फिल्म मई में रिलीज हो सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493