हिलेरी रविवार करेंगी राष्ट्रपति चुनाव अभियान की घोषणा?

वाशिंगटन, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन रविवार को 2016 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान की आधिकारिक घोषणा कर सकती हैं।

समाचार पत्र ‘न्यूयॉर्क डेली न्यूज’ ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि हिलेरी वीडियो या फिर सोशल मीडिया के जरिए अपने राष्ट्रपति चुनाव अभियान की घोषणा कर सकती हैं।

अधिकारी के मुताबिक, हिलेरी छोटे-छोटे आयोजनों के जरिए लोवा और न्यू हैंपशायर सहित उन राज्यों में चुनावी अभियान शुरू कर सकती हैं, जहां जल्दी चुनाव होने हैं।

वर्तमान राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ 2008 के राष्ट्रपति चुनावों में हार के बाद जब हिलेरी से दोबारा राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने दृढ़ता से इंकार कर दिया था।

हालांकि, पिछले कुछ सालों में देश में उनकी छवि में निखार आया है।

हिलेरी खेमे ने न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन शहर में नए कार्यालय के लिए किराए पर एक जगह लेने के करार कर लिया है।

हिलेरी, ओबामा के राष्ट्रपति कार्यकाल 2009-2013 में 67वीं विदेश मंत्री रहीं। इससे पहले उन्होंने 2001 से 2009 तक अमेरिकी सीनेट में न्यूयॉर्क का प्रतिनिधित्व किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493