मुंबई हमले का प्रमुख आरोपी लखवी जेल से रिहा

इस्लामाबाद, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। न्यायालय के आदेश के बाद 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के प्रमुख आरोपी जकीउर रहमान लखवी को शुक्रवार को जेल से रिहा कर दिया गया। इस भीषण आतंकवादी हमले में 166 लोग मारे गए थे।

लाहौर उच्च न्यायालय ने गुरुवार को लखवी के हिरासत आदेश को खारिज कर दिया और उसे तत्काल रिहा करने का आदेश दिया था।

जियो टेलीविजन की रपट के मुताबिक, लखवी को बीती रात ही अदियाला जेल से रिहा कर दिया गया। रिहाई के बारे में न तो जेल अधिकारियों की तरफ से कोई घोषणा की गई और न ही जमात-उद-दावा (जेयूडी) की तरफ से। लखवी जेयूडी से संबद्ध है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493