दिव्या भटनागर का परिधान संग्रह ऑनलाइन उपलब्ध

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। फैशन डिजाइनर दिव्या भटनागर का सेमिऑटिक फ्यूजन से प्रेरित मैसटिज प्रेट परिधान संग्रह शुक्रवार से ऑनलाइन उपलब्ध हो गया है।

इस संग्रह में छपाई वाले सिलहूट, कुर्तियां और सफेद व काले आलेख के साथ गहरे रंगों की कमीजें अब स्नैपडील, अमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हैं।

भटनागर ने एक बयान में कहा, “हमारा ध्यान स्टाइल के साथ कोई समझौता किए बिना आरामदायक परिधान संग्रह पेश करना है। मैं उस तरह के परिधान डिजाइन करती हूं, जिनमें मैं पहनना पसंद करूं। यह संग्रह इस विश्व को मेरी भेंट है। यह भेंट हर उस महिला के लिए है, जो स्वयं से प्यार करती है।”

इस परिधान संग्रह की कीमत 1,500 रुपये से 2,500 रुपये के बीच रखी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493