यूरोपीय खेलों की मशाल 26 को होगी प्रज्जवलित

बाकू, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। यूरोपीय खेलों के पहले संस्करण की मशाल 26 अप्रैल को प्रज्‍जवलित की जाएगी। इन खेलों का आयोजन अजरबेजान की राजधानी बाकू में होने वाला है।अ

जरबेजान के खेल मंत्री आजाद राहिमोव ने यह घोषणा की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, राहिमोव ने कहा कि यूरोपीय खेलों की मशाल बाकू में प्रज्ज्वलित की जाएगी और देश के विभिन्न हिस्सों में ले जाया जाएगा तथा कई जानी-मानी हस्तियों के हाथों से गुजरते हुए मशाल अंतत: बाकू लाई जाएगी।

बाकू ओलम्पिक स्टेडियम में यूरोपीय खेलों की ज्योति को इसी मशाल से प्रज्‍जवलित किया जाएगा।

प्रत्येक चार वर्ष पर होने वाले अनेक खेल स्पर्धाओं वाले इस टूर्नामेंट का यह पहला संस्करण होगा तथा यूरोपीय देशों की राष्ट्रीय खेल समितियों का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेंगे।

यूरोपीय खेल-2015 का आयोजन 12 से 28 जून के बीच होगा तथा इसमें 20 देशों की 50 राष्ट्रीय खेल संघों के 6,000 खिलाड़ियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493