ब्राजील में किशोरी को अंजाने में गोली लगी, मौत

रियो डी जेनेरियो, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्राजील के रियो डी जेनेरियो शहर में एक 16 वर्षीया किशोरी की अंजाने में गोली लगने से मौत हो गई।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, ब्राजील के समाचार पत्र ‘ओ ग्लोबो’ ने शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया कि गुरुवार को रियो डी जेनेरियो के जैकरेपगुवा शहर में नेल्सन पिकेट इंटरनेशनल रेसवे के पास अंजाने में किशोरी के पीठ में गोली लगने से उसकी मौत हो गई।

घटनास्थल के पास से दो कार बरामद किए गए हैं, जिन पर गोलियों के निशान हैं, हालांकि अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि इन दोनों घटनाओं का आपस में कोई संबंध है।

रियो डी जेनेरियो में अंजाने में गोली लगने से होने वाली मौतों का मामला तब खासा चर्चा में आया जब पिछले सप्ताह एक 10 वर्षीय लड़के की अलेमाओ कॉम्प्लेक्स में एक पुलिस अभियान के दौरान गोली लगने से मौत हो गई।

लड़के की मां का कहना है कि उसके बेटे की मौत एक सैनिक की गोली से हुई है, जिसने लड़के के मोबाइल फोन को बंदूक समझ कर उस पर गोली चला दी थी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493