‘मार्गरीटा.’ में मां के लिए पहली पसंद थीं सारिका

मुंबई, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। कल्कि कोच्लिन अभिनीत फिल्म ‘मार्गरीटा विद स्ट्रॉ’ की निर्देशिका सोनाली बोस ने बताया कि फिल्म में कल्कि की मां की भूमिका के लिए पहली पसंद मशहूर अभिनेत्री सारिका थीं, लेकिन बाद में यह किरदार रेवती को दिया गया।

सोनाली ने बताया, “हमने सोचा कि मां के किरदार के लिए हमें शारीरिक समरूपता और अभिनय कौशल चाहिए, इसलिए सारिका इसके लिए हमारी पहली पसंद थीं।”

बोस ने आईएएनएस को बताया, “उन्हें पटकथा पसंद आई थी, लेकिन जब उन्हें कल्कि के लिए तीन महीने इंतजार करना पड़ा तो उन्होंने तारीखें दूसरी परियोजना को दे दी, उसके बाद हमने रेवती से संपर्क किया। मैंने रेवती से पटकथा पढ़ने को कहा, इसके बाद उन्होंने भूमिका के लिए हामी भर दी। उन्होंने फिल्म में काफी अच्छा काम किया।”

फिल्म में कल्कि ने मस्तिष्क पक्षाघात से जूझ रही एक लड़की का किरदार निभाया है। फिल्म को अंतर्राष्ट्रीय मंच के साथ-साथ हिंदी फिल्मोद्योग के लोगों की भी सराहना मिली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493