टेनिस : ह्यूस्टन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे एंडरसन

ह्यूस्टन (अमेरिका), 11 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी केविन एंडरसन ने अमेरिकी क्ले कोर्ट चैम्पियनशिप ‘ह्यूस्टन ओपन’ के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

एंडरसन ने बारिश के कारण पांच घंटे तक बाधित रहे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फ्रांस जेरेमी चार्डी को 7-5, 6-7 (6-8), 7-6 (7-3) से मात दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एंडरसन शुक्रवार को हुए इस मैराथन मुकाबले में जीत हासिल करने के लिए 11 घंटे लगे।

अमेरिकी के सैम क्वेरी ने बड़ा उलटफेर करते हुए क्वार्टर फाइनल मैच में शीर्ष वरीय स्पेन के फेलिसियानो लोपेज को सीधे सेटों में 6-4, 6-1 से हरा दिया।

क्वेरी अब सेमीफाइनल मुकाबले में स्पेन के ही एक अन्य खिलाड़ी फर्नाडो वर्डासो का सामना करेंगे। वर्डासो ने क्वार्टर फाइनल मैच में रूस के तिमूराज गावाश्विली को 6-2, 6-3 से हराया।

एंडरसन वहीं दूसरे सेमीफाइनल मैच में अमेरिकी खिलाड़ी जैक सोक से भिड़ेंगे, जहां जीत हासिल कर वह इस वर्ष दूसरे एटीपी टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाना चाहेंगे।

इससे पहले एंडरसन मेम्फिस ओपन में फाइनल तक का सफर तय करने में सफल रहे थे।

जैक सोक ने कोलंबिया के सैंटियागो गिराल्डो को 6-4, 6-4 से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493