आईपीएल-8 : रॉयल चैलेंजर्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

कोलकाता, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। ईडन गरडस में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के पांचवें मैच में मौजूदा चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

रॉयल चैलेंजर्स का आईपीएल-8 में यह पहला मैच है, जबकि नाइट राइडर्स इसी मैदान पर आठ अप्रैल को हुए अपने पहले मैच में जीत हासिल कर चुके हैं।

कप्तान गंभीर ने इस मैच के लिए अपनी टीम में एक बदलाव करते हुए उमेश यादव को आराम देकर स्पिन गेंदबाज के. सी. करियप्पा को आईपीएल में अपने करियर का आगाज करने देने का फैसला किया है।

टीमें :

कोलकाता नाइट राइडर्स : गौतम गंभीर (कप्तान), रोबिन उथप्पा (विकेटकीपर), मनीष पांडेय, सूर्यकुमार यादव, शाकिब अल हसन, यूसुफ पठान, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, पियूष चावला, के. सी. करियप्पा, मोर्ने मोर्कल।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), क्रिस गेल, मंदीप सिंह, अब्राहम डिविलियर्स, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), डारेन सैमी, सीन एबॉट, युजवेंद्र चहल, अबू नेचिम अहमद, हर्षल पटेल, वरुण एरॉन।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493