वॉकर की बेटी ने ‘फ्यूरियस 7’ टीम संग की मस्ती

लॉस एंजेलिस, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। दिवंगत हॉलीवुड अभिनेता पॉल वॉकर की बेटी मेडो ने अपने पिता की आखिरी फिल्म ‘फ्यूरियस 7’ के कलाकारों के साथ समय बिताया। उन्होंने टीम के साथ जमकर मस्ती की और फोटो भी सोशल साइट पर पोस्ट की।

वेबसाइट ‘ऐसशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार, 16 वर्षीया मेडो ने यहां ‘फ्यूरियस 7’ के प्रीमियर के दौरान खिंचवाई एक फोटो इंस्टाग्राम वेबसाइट पर पोस्ट की। इसमें उनके साथ फिल्म के अभिनेता विन डीजल और अभिनेत्री एल्सा पातकी नजर आ रही हैं।

तस्वीर में मेडो एक सोफे पर पताकी और डीजल के साथ बैठी हुई हैं।

‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत से ही पॉल वॉकर इसका हिस्सा थे। उनकी 30 नवंबर, 2013 को एक कार दुर्घटना में मौत हो गई। उनके जाने के बाद फिल्म में उनके अधूरे काम को डिजिटल तकनीक और स्टैंड-इन के जरिए पूरा किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493