हॉकी : भारत की महिला टीम अमेरिका से 2-4 से हारी

हेस्टिंग्स (न्यूजीलैंड), 12 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत की महिला हॉकी टीम को यहां जारी आठवें हॉक्स बे कप टूर्नामेंट के अपने दूसरे मैच में रविवार को अमेरिका के हाथों 2-4 से हार मिली।

भारत के लिए इस मैच में अनुराधा थाकचोम ने दो गोल किए। अनुराधा ने छठे और 44वें मिनट में गोल किए जबकि अमेरिका के लिए जिल विटमर ने 19वें, कैथलीन शार्के ने 42वें व 43वें तथा जूलिया रेनप्रेच ने 47वें मिनट में गोल किए।

यह भारत की लगातार दूसरी हार है। अपने पहले मैच में उसे चीन के हाथों 1-2 से शिकस्त मिली थी।

एक दिन के आराम के बाद अब भारतीय टीम मंगलवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना अगला मैच खेलेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493