फुटबाल : बेनफिका ने अकाडेमिका को 5-1 से हराया

लिस्बन, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। बेनफिका ने लुज स्टेडियम में खेले गए पुर्तगीज लीग मुकाबले में शनिवार को अकाडेमिका को 5-1 से हरा दिया।

पुर्तगीज लीग के 28वें दौर के इस मुकाबले में बेनफिका पूरी तरह हावी रहा। उसने पहले हाफ में 3-0 की बढ़त बना ली थी।

बेनफिका के मिडफील्डर जार्डेल ने आठवें मिनट में मैच का पहला गोल किया। यह गोल पिजी के पास पर हुआ।

इसके बाद बेनफिका ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक लगातार गोल करते हुए मैच अपने नाम किया।

इस जीत के साथ बेनफिका 71 अंकों के साथ लीग तालिका में मजबूत हुआ है। अकाडेमिका 27 अंकों के साथ 14वें स्थान पर है।

शनिवार को ही बोआविस्ता को मारिटीमो के हाथों 0-2 से हार मिली। इसी तरह रियो आवे को एफसी पोटरे के खिलाफ 1-3 से हार मिली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493