येरवान (आर्मीनिया), 12 अप्रैल (आईएएनएस)। टेलीविजन रियलिटी स्टार किम कर्दशियां और कोल कर्दशियां इन दिनों आर्मेनिया के दौरे पर हैं। दोनों बहनें यहां अपना पुश्तैनी घर देखने आई हैं।
वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ के अनुसार, किम के साथ आर्मेनिया उनकी बहन कोल के अलावा उनके पति केनी वेस्ट, बेटी नॉर्थ वेस्ट, उनकी रिश्ते की बहन कर्टनी और कारा भी आई हैं। इन लोगों ने शनिवार को राजधानी येरवान के बाहर ग्यूमरी शहर में समय बिताया।
आम्रेनिया के रिकॉर्ड बताते हैं कि कर्दशियां परिवार के पूर्वज इस ऐतिहासिक प्रांत में रहते थे।
किम (34) ने बहन और परिवार के साथ पुश्तैनी घर देखा। उनका पुश्तैनी घर काफी खस्ताहाल है। उसकी छत जगह-जगह से टूटी हुई है एवं मेटल की दीवारों पर जंग लग हुआ है। किम के लिए घर की हालत डराने वाली साबित हुई। वह घर की सीधी-सादी संरचना देखकर काफी अभिभूत नजर आईं।
इस सप्ताह के प्रारंभ में किम और कोल येरवान में आर्मेनिया जनसंहार पीड़ितों की याद में बनाई गई मदर आम्रेनिया की प्रतिमा देखने पहुंचीं। उन्होंने आर्मेनिया के प्रधानमंत्री होविक अब्राहमयन से भी मुलाकात की।
dharmpath.com dharmpath