आईपीएल : जीत का क्रम जारी रखने उतरेगा रॉयल चैलेंजर्स

बेंगलुरु, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मौजूदा चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स को उसी के घर में हराने के बाद उत्साहित रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम अब सोमवार को अपने घरेलू मैदान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी।

सनराइजर्स की शुरुआत इस संस्करण में अच्छी नहीं रही। उसे अपने पहले मैच में शनिवार को चेन्नई सुपरकिंग्स से 45 रनों के हार का सामना करना पड़ा।

रॉयल चैलेंजर्स को पिछले सत्र में अपने निराशाजनक प्रदर्शन के कारण सातवें स्थान से संतोष करना पड़ा था। इस बार हालांकि विराट कोहली के नेतृत्व वाली इस टीम को बेहतर शुरुआत मिली और यह एक अच्छा संकेत है।

रॉयल चैलेंडर्स के सबसे प्रमुख बल्लेबाज क्रिस गेल अपनी तूफानी लय में नजर आए और 56 गेंदों में 96 रनों की पारी खेली। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत टीम तीन विकेट से जीत हासिल करने में कामयाब रही।

दूसरी ओर, डेविड वार्नर के नेतृत्व वाली सनराइजर्स को अभी खेल के सभी विभाग में अपने प्रदर्शन को सुधारने की जरूरत है। बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजी में भी भुवनेश्वर कुमार और ट्रेंट बाउल्ट बेहद औसत प्रदर्शन करते दिखे।

ऐसे में कप्तान और सलामी बल्लेबाज वार्नर सहित शिखर धवन पर और भी बड़ी भूमिका निभाने का दबाव है। दोनों ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ टीम को एक अच्छी शुरुआत दिलाई लेकिन मध्यमक्रम उस लय को आगे बढ़ाने में नाकाम रहा।

रॉयलचैलेंजर्स टीम में भी मध्यमक्रम बल्लेबाजों को बड़ी जिम्मेदारी उठानी होगी और केवल गेल पर निर्भर रहना भविष्य में टीम को मुश्किल में डाल सकता है।

टीम :

सनराइजर्स हैदराबाद : आशीष रेड्डी, शिखर धवन, चामा मिलिंद, भुवनेश्वर कुमार, इशांत शर्मा, लोकेश राहुल, कर्ण शर्मा, नमन ओझा, परवेज रसूल, लक्ष्मी रत्न शुक्ला, प्रवीण कुमार, प्रशांत पदम्नाभम, हनुमान विहारी, सिद्धार्थ कौल, डेविड वार्नर (कप्तान), डेल स्टेन, मोएसिस हेनरिक्स, रिकी भुई, केन विलियमसन, इयान मोर्गन, रवि बोपारा, ट्रेंट बाउल्ट।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), अब्राहम डिविलियर्स, क्रिस गेल, मशेल स्टार्क, निक मैडिंसन, रिली रोसू, डारेन सैमी, डेविड विस, सिन एबॉट, एडम मिल्ने, वरुण एरॉन, अशोक डिंडा, हर्षल पटेल, विजय जोल, अबु नेसिम, संदीप वारिर, योगेश तकावले, यजुवेंद्र चहल, इकबाल अब्दुल्लाह, मनविंदर बिस्ला, मंदीप सिंह, दिनेश कार्तिक, सब्रमण्यम बद्रीनाथ, सरफराज खान. जलज सक्सेना, शिशिर भवाने।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493