मुंबई, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के अपने दूसरे मुकाबले में रविवार को किंग्स इलेवन के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
दोनों टीमों का यह टूर्नामेंट में दूसरा मैच है। मुंबई इंडियंस को जहां अपने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स से हार का सामना करना पड़ा था।
वहीं, किंग्स इलेवन पंजाब को भी अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स से 26 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
टीम :
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), एरॉन फिंच, आदित्य तारे, अंबाती रायडू, कोरी एंडरसन, कीरन पोलार्ड, हरभजन सिंह, लसिथ मलिंगा, विनय कुमार, पवन सुयाल, जगदीशा सुचित।
किंग्स इलेवन पंजाब : वीरेंद्र सहवाग, मुरली विजय, रिद्धिमान साहा, ग्लेन मैक्सवेल, अक्षर पटेल, डेविड मिलर, जॉर्ज बेले (कप्तान), मिशेल जानसन, ऋषि धवन, अनुरीत सिंह, संदीप शर्मा।
dharmpath.com dharmpath