इराक : आईएस के हमलों में 31 मारे गए

बगदाद, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। इस्लामिक स्टेट (आईएस) आतंकवादियों के खिलाफ हमलों और कड़े हमलों में रविवार को पूरे इराक में कम से कम 31 लोग मारे गए। सुरक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इराक के पश्चिमी प्रांत अनबार में अंतर्राष्ट्रीय लड़ाकू विमानों ने आईएस आतंकवादियों द्वारा किए जा रहे हमले को नाकाम कर दिया। आतंकवादी इराक की राजधानी बगदाद से करीब 200 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में स्थित अल-बगदादी कस्बे पर हमला करने के लिए तीन नौकाओं पर सवार हो कर फरात नदी पार करने की कोशिश में थे।

हवाई हमलों ने तीनों नौकाओं को तबाह कर दिया और कम से कम 15 आतंकवादियों को मार गिराया।

सूत्रों ने आगे बताया कि कस्बे के समीप खुली जमीन पर कब्जा जमाए बैठे आईएस के आतंकवादियों ने कस्बे की तरफ मोर्टार से हमला कर हवाई हमलों का जवाब दिया। आतंकवादियों के जवाबी हमले में सरकार समर्थित दो सुन्नी अर्धसैनिक कबायली मारे गए और छह अन्य घायल हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493