चीवेटल इजीफॉर प्रसिद्धि को लेकर कशमकशम में

लंदन, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। ऑस्कर पुरस्कार जीत चुकी हॉलिवुड फिल्म ’12 इयर्स ए स्लेव’ में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता चीवेटल इजीफॉर प्रसिद्धि को समझने का प्रयास कर रहे हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ ने समाचार पत्र ‘गार्जियन’ के हवाले से बताया कि फिल्म में सोलोमन नॉर्थप का किरदार निभा चुके चीवेटल (38) का कहना है कि फिल्म में शामिल होने के बाद उनकी शोहरत में वृद्धि हुई है। लेकिन वह अब भी इसे समझने की कोशिश कर रहे हैं।

इजीफॉर ने कहा, “मुझे नहीं पता कि इन सबका क्या मतलब है। मुझे पता है मेरे प्रति लोगों के बर्ताव में थोड़ा बदलाव आया है। ऐसा नहीं है कि पहले लोग सख्त थे और अचानक वे मेरे प्रति नरम हो गए हैं। लेकिन हां, अब लोग मुझे लेकर अधिक सजग हो गए हैं।”

फिल्म ’12 इयर्स ए स्लेव’ में अपने किरदार के लिए इजीफॉर ने ब्रिटिश अकादमी फिल्म अवार्डस (बाफ्टा) में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब जीता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493