प्रियंका के हिंदी सिनेजगत में 12 साल पूरे

मुंबई, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हिंदी सिनेजगत में 12 साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत ‘द हीरो : लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई’ (2003) फिल्म से की थी।

प्रियंका (32) ने इन वर्षो को यादगार बनाने के ट्विटर पर अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने लिखा, “वाह! 12 साल हो गए। मैं यहां डरी-सहमी 17 साल की लड़की के रूप में आई थी। मुझे अपनाने और हमेशा ढेर सारा समर्थन देने के लिए आपका शुक्रिया। आभार।”

प्रियंका को ‘अंदाज’ (2003) फिल्म से प्रसिद्धि मिली। इस फिल्म की बदौलत उन्होंने ‘बेस्ट फीमेल डेब्यू’ का फिल्मफेयर जीता। वह इन 12 वर्षो में ‘ऐतराज’, ‘वक्त : द रेस अगेंस्ट टाइम’, ‘क्रिश’, ‘फैशन’ व ‘गुंडे’ सहित 40 से अधिक फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं।

प्रियंका पिछली बार ‘मैरी कॉम’ फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आईं।

अभिनय के अलावा उन्होंने अपनी गायन प्रतिभा से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी विशेष शोहरत पाई है। वह अंतर्राष्ट्रीय कलाकार पिटबुल और विल.आई.एम. के साथ गाने का चुके हैं।

उनकी आने वाली फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493