ईरान ने यौन उत्पीड़न के विरोध में हज यात्रा स्थगित की

तेहरान, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान ने सऊदी अरब की उमरा हज यात्रा स्थगित करने का फैसला किया है। ईरान के दो किशोर वय तीर्थयात्रियों के यौन उत्पीड़न के दोषियों को दंडित नहीं किए जाने तक यह यात्रा स्थगित रहेगी।

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ‘आईआरएनए’ ने ईरान के संस्कृति मंत्री अली जन्नती के हवाले से इस बात की पुष्टि की है कि यौन उत्पीड़न के दोषियों को दंडित नहीं किए जाने तक हज एवं तीर्थयात्रा संगठन को सभी उमरा हज यात्रा स्थगित करने का आदेश दिया गया है। अली जन्नती ने यह बात एक स्थानीय समारोह में कही।

उन्होंने कहा, “बड़ी संख्या में ईरान के वरिष्ठ धर्मगुरुओं ने इस मुद्दे पर अपनी चिंता जाहिर की और बताया कि सऊदी अधिकारी आमतौर पर उमरा तीर्थयात्रियों के साथ अनुचित तरीके से बर्ताव करते हैं।”

जन्नती ने कहा कि सऊदी अरब सरकार ने जेद्दा हवाईअड्डे पर ईरान के किशोर तीर्थयात्रियों के साथ यौन उत्पीड़न करने वालों को मृत्युदंड का वादा किया था। लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

ईरान ने दो ईरानी किशोरों का यौन उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ सऊदी अरब से शिकायत भी दर्ज कराई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493