आईपीएल-8 : सनराइजर्स ने टॉस जीत गेंदबाजी का फैसला किया

बेंगलुरु, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। सनराइजर्स हैदराबाद ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण में सोमवार को टॉस जीतकर मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है।

दोनों टीमों का टूर्नामेंट में यह दूसरा मैच है। रॉयल चैलेंजर्स ने अपने पहले मैच में मौजूदा चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स को उसी के घर में तीन विकेट से हराया था और अंकतालिका में दो अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

सनराइजर्स की शुरुआत खराब रही और पहले ही मैच में उसे चेन्नई सुपरकिंग्स से 45 रनों से हार का सामना करना पड़ा। टीम अंकतालिता में फिलहाल सबसे नीचे है।

सनराइजर्स ने टीम में दो बदलाव किए हैं। इशांत शर्मा तथा परवेज रसूल के स्थान पर आशीष रेड्डी और प्रवीण कुमार को मौका दिया गया है।

टीमें :

सनराइजर्स हैदराबाद : डेविड वार्नर (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, नमन ओझा, रवि बोपारा, केन विलियमसन, आशीष रेड्डी, कर्ण शर्मा, प्रवीण कुमार, भुवनेश्वर कुमार, ट्रेंट बाउल्ट।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), अब्राहम डिविलियर्स, क्रिस गेल, दिनेश कार्तिक, मंदीप सिंह, डारेन सैमी, सिन एबॉट, युजवेंद्र चहल, हर्षल पटेल, अबु नेचिम, वरूण एरॉन

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493