अंबेडकर जयंती के मौके पर शेयर बाजार बंद

मुंबई, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। देश के प्रमुख शेयर बाजार मंगलवार को डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर बंद रहे। इससे पहले कार्यदिवस सोमवार को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुए थे।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को 165.06 अंकों की तेजी के साथ 29,044.44 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 53.65 अंकों की तेजी के साथ 8,834.00 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार बुधवार को विधिवत खुलेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493